रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | मातृत्व एवं प्रसूति सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार शर्मा को कैंसर हॉस्पिटल ग्वालियर के शीतला सहाय सभागार में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन जे.सी.आई. ग्वालियर अस्पताल द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद भारतसिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में कविता सोनी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बृजेश शर्मा को ग्वालियर सांसद द्वारा शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिछोर क्षेत्र में 13 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. शर्मा ने अब तक 44,000 सामान्य प्रसव, 1,065 सिजेरियन ऑपरेशन, 1,002 ब्लड ट्रांसफ्यूजन, 28,000 महिला नसबंदी (एलटीटी), 22,000 सोनोग्राफी, एवं 3,800 एमपीपी केस सफलता पूर्वक संपन्न किए हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी डॉ. संजय ऋसेश्वर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सांडे, समस्त चिकित्सकीय स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. शर्मा को बधाइयाँ दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. बृजेश शर्मा का यह सम्मान न केवल पिछोर बल्कि सम्पूर्ण शिवपुरी जिले के लिए गर्व का विषय है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्%E
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







