रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी न केवल अपने संघर्षशील राजनीतिक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अब वे अपने सतत विकास कार्यों को लेकर भी क्षेत्रवासियों के बीच चर्चित हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में 2 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कर यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि पिछोर विधानसभा को विकास के हर मानक पर अग्रणी बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
विधायक लोधी ने पिछोर और खनियाधाना क्षेत्र की कई पंचायतों में विधायक निधि से विकास कार्य प्रारंभ किए हैं। ग्राम पंचायत नयागांव में उन्होंने 65 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 25 लाख रुपए से सामुदायिक भवन, 4 लाख रुपए से यात्री प्रतीक्षालय तथा 21 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इन कार्यों की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपए रही।

इसके अतिरिक्त, गरेठा पंचायत में 10 लाख रुपए से स्कूल की बाउंड्री वॉल, 15 लाख रुपए से सीसी रोड, 4 लाख रुपए से यात्री प्रतीक्षालय तथा 10 लाख रुपए से अन्य सीसी सड़कों का भूमि पूजन किया गया, जिनकी कुल लागत 45 लाख रुपए रही। इन कार्यों से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर रूप में मिलेंगी, जिससे उनका जीवनस्तर और सुदृढ़ होगा।
आस्था और संस्कृति के संवर्धन को भी ध्यान में रखते हुए विधायक लोधी ने खनियाधाना स्थित प्रसिद्ध सीतापाठा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 45 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। आठ मई गुरुवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इसी कड़ी में खनियाधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुजवाहा और कमालपुर में 25-25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 3 लाख रुपए से छोटे सामुदायिक केंद्र का भूमि पूजन व लोकार्पण किया गया। इससे इन पंचायतों में सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मौके पर कहा कि पिछोर विधानसभा की कोई भी ग्राम पंचायत विकास से वंचित नहीं रहेगी। “मैंने संकल्प लिया है कि हर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, प्रतीक्षालय, सामुदायिक भवन, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जहां पानी के टैंकरों की आवश्यकता थी, वहां मैंने तुरंत उपलब्ध कराए। मैं चाहता हूं कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र विकास के हर पैमाने पर नंबर एक बने और इसके लिए मैं दिन-रात जनता के बीच रहकर मेहनत कर रहा हूं।”
क्षेत्रीय जनता विधायक के इस सक्रिय रवैये और लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न और आशान्वित नजर आ रही है। ग्रामवासियों ने बताया कि वर्षों से जिन कार्यों की प्रतीक्षा थी, वे अब धरातल पर उतरते दिख रहे हैं।
विधायक लोधी का यह प्रयास निश्चित रूप से पिछोर विधानसभा क्षेत्र को एक नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। यदि यह विकास यात्रा इसी गति से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले समय में पिछोर न केवल जिले में, बल्कि प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में अपनी पहचान बनाएगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







