✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
शिवपुरी, मध्यप्रदेश | जहां पुलिस थाने में महकती है हरियाली और कानून की सख्ती के साथ खिलती है संवेदना—मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का खनियाधाना थाना आज एक नई पहचान बना चुका है।

यह कोई सामान्य सरकारी भवन नहीं। यह एक Green Police Station (ग्रीन पुलिस स्टेशन) है—जहाँ स्वागत करती हैं रंग-बिरंगी क्यारियाँ, रास्ते सजते हैं पैवर्स ब्लॉक से और वातावरण महकता है फूलों की सुगंध से। इस बदलाव के पीछे हैं TI Suresh Sharma, जिनकी सोच ने थाना को महज़ एक शिकायत केंद्र नहीं, बल्कि एक Inspiration Spot बना दिया है।
प्रकृति से प्रेम ने बदली तस्वीर
जब सुरेश शर्मा खनियाधाना थाने में पदस्थ हुए, तो उन्होंने सिर्फ अपराध नियंत्रण का संकल्प नहीं लिया, बल्कि Environment Friendly Police Station का सपना भी देखा। उन्होंने न केवल सफाई पर ध्यान दिया, बल्कि वृक्षारोपण, फूलों की क्यारियाँ, और हाइब्रिड आम-अमरूद जैसे Fruit Plants को थाना परिसर में स्थान दिया। अब यहाँ टमाटर के पौधे भी आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
थाना नहीं, हरियाली की पाठशाला
पुलिस थाना परिसर अब एक ऐसा Selfie Point बन गया है, जहाँ लोग सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं, बल्कि Green Vibes लेने और फोटो क्लिक करने भी आते हैं। यहाँ की हरियाली थकान और तनाव को मिटा देती है। बड़ी-बड़ी गमलों में रंग-बिरंगे फूल और फलदार पेड़, मानो कह रहे हों—”कानून की चौखट पर भी जिंदगी मुस्कुरा सकती है।”
एक सच्चे प्रहरी की सोच








