समूचे देश में जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए अहिंसा पावापुरी रथ यात्रा आज पहुंचेगी मंडीदीप

SHARE:

✍️ रिपोर्ट : सौरभ जैन
मंडीदीप, मध्यप्रदेश | भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आचार्य श्री १०८ प्रज्ञसागर जी मुनिराज की मंगल प्रेरणा से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और भगवान महावीर निर्माण उत्सव समिति द्वारा एक विशेष रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह अहिंसा पावापुरी रथ यात्रा पिछले डेढ़ वर्ष से पूरे देश में भ्रमण कर रही है और अब इसका शुभ आगमन मंडीदीप में होने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक रथ यात्रा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा का उद्देश्य है – भगवान महावीर के जीवन-दर्शन, उनके उपदेशों तथा जैन धर्म के मूल सिद्धांतों जैसे अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और संयम को आमजन तक पहुंचाना।

अब तक यह रथ यात्रा 14 से अधिक राज्यों में सैकड़ों नगरों का भ्रमण कर चुकी है। रथ में विराजमान भगवान महावीर की दुर्लभ काले पाषाण से निर्मित प्रतिमा देशभर के श्रद्धालुओं को अनोखा आध्यात्मिक अनुभव दे रही है। हर स्थान पर आरती, शांतिधारा और अभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को जैन धर्म और संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।

मंडीदीप में होने वाले आयोजन की प्रमुख झलकियां

  • 5 मई 2025, शाम 5 बजे : रथ का भव्य स्वागत श्री १००८ महावीर दिगंबर जैन मंदिर ,पटेल नगर, मंडीदीप में होगा।
  • शाम 7:30 बजे : भगवान महावीर की महाआरती का आयोजन मंदिर परिसर में होगा।
  • 6 मई 2025, सुबह 8 बजे : अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल दर्शन की सुविधा

अरविंद जैन, सुनील काला, अशोक जैन (मेडिकल) एवं विनोद कुमार जैन (RNG) ने जानकारी देते हुए बताया कि जो श्रद्धालु इस ऐतिहासिक रथ यात्रा के कार्यक्रमों में भौतिक रूप से सम्मिलित नहीं हो सकते, उनके लिए इस आयोजन का प्रसारण आदिनाथ चैनल पर 6 मई को सुबह 9:55 बजे और शाम 4:05 बजे किया जाएगा।

आग्रह और अपील

सकल दिगंबर जैन समाज मंडीदीप की ओर से सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह है कि वे अधिकाधिक संख्या में इस पावन यात्रा में सम्मिलित होकर दर्शन, पूजन व अभिषेक का लाभ लें और भगवान महावीर के अहिंसा संदेश को आत्मसात करें।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई