✍️ डिजिटल डेस्क
(Nigeria Christian Genocide 2025) जब दुनिया भारत में आतंकवादी हमलों पर आक्रोश व्यक्त कर रही है, वहीं अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में ईसाई समुदाय पर हो रहे भीषण अत्याचारों पर गहरी चुप्पी पसरी हुई है। मुस्लिम चरमपंथी फुलानी (Fulani Extremists) लगातार निर्दोष ईसाइयों का नरसंहार कर रहे हैं, लेकिन इस भीषण त्रासदी को मुख्यधारा मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं जैसे संयुक्त राष्ट्र (United Nations) नजरअंदाज कर रही हैं।

-
नाइजीरिया में जारी नरसंहार : फुलानी आतंकियों के हाथों ईसाइयों का भीषण संहार
-
मीडिया की चुप्पी और यूएन की निष्क्रियता पर उठे सवाल
-
मासूम बच्चों और महिलाओं तक को नहीं बख्शा, कुल्हाड़ी से सिर काटकर की गईं हत्याएँ
-
62,000 से ज्यादा ईसाई मारे जा चुके, 2025 में अब तक 126 से अधिक हत्याएँ
-
नाइजीरिया का ‘खामोश नरसंहार’: आखिर कब जागेगा विश्व समुदाय?
मार्च-अप्रैल 2025 : 126 से अधिक हत्याएँ, बलात्कार और सामूहिक विस्थापन
Genocide Watch की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 27 मार्च से 13 अप्रैल 2025 के बीच नाइजीरिया के प्लेट्यू राज्य (Plateau State) में कम से कम 126 ईसाई मारे जा चुके हैं। महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया — कई मामलों में कुल्हाड़ियों से गला रेतकर या सिर काटकर हत्याएँ की गईं।






