ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया : परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विशुद्ध सागर जी महाराज का पट्टाचार्य महा महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक

SHARE:

✍️ रिपोर्ट : राजेश जैन “दद्दू”
इंदौर, मध्यप्रदेश | श्रमण संस्कृति की महाश्रृंखला में एक अभूतपूर्व अध्यात्मिक पर्व के रूप में परम पूज्य चार्यशिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य महा महोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक इंदौर स्थित देवाधिदेव श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय, गोधा एस्टेट में होने जा रहा है। इस आयोजन को महाकुंभ श्रमण परंपरा का नाम दिया गया है, जो समर्पण, त्याग और अनुशासन की मिसाल बनेगा।

आयोजन की प्रमुख तिथियाँ

  • 27 अप्रैल 2025: सभी संघों का एक साथ सुमति धाम में प्रवेश।
  • 30 अप्रैल 2025 (अक्षय तृतीया): प्रातःकाल में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का पट्टाचार्य पद पर पदारोहण।
  • 2 मई 2025: समाधिस्थ गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की 61वीं जन्म जयंती का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन।

आयोजन की विशेषताएँ

  • 65 एकड़ भूमि में विस्तारित इस भव्य आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
  • 500 से अधिक आचार्य परमेष्ठि, उपाध्याय परमेष्ठि, साधु परमेष्ठि, ऐलक, छूल्लक, गणनी आर्यिका, छूल्लिका माता, ब्रह्मचारी भैया, ब्रह्मचारिणी बहनें और 300 से अधिक त्यागी-वृत्ति श्रावक-श्राविकाएं इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे।
  • आयोजन में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है; बारकोड दिखाकर ही प्रवेश संभव होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :

महोत्सव में भाग लेने हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं को समय रहते पंजीयन करवाने की विनम्र अपील की गई है। रजिस्ट्रेशन हेतु आधिकारिक वेबसाइट का लिंक निम्नलिखित है :
रजिस्ट्रेशन लिंकREGISTER HERE https://registration.sumatidham.com/visitor/

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश :

1. रजिस्ट्रेशन वयस्क और 14 साल के ऊपर व्यक्ति के लिए अनिवार्य रहेगा।
2. एक मोवाइल नंबर पर एक ही रजिस्ट्रेशन होगा।
3. रजिस्ट्रेशन के लिए विजिटर के अंतरगत Register Here चुनना है।
4. रजिस्ट्रेशन के लिए सारी फील्ड भरना जरूरी है।
5. सभी फील्ड भरने के बाद कन्फर्मेशन मैसेज व्हाट्‌सएप पर आ जाएगा।
6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आधार कार्ड का अगला भाग और पिछला भाग का फोटो अपलोड करना होगा।
7. छोटे बच्चों (14 साल से छोटे) को हैंडबैंड, कार्यक्रम स्थल पर दिया जाएगा, उनके रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
8. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जिस दिनांक (तारीख) पर या सभी दिनांक पर आना निश्चित करें और दिए गए विकल्प हो/नहीं चुनें औट लंच/डिनर पर भी चयन करना अनिवार्य है, उसके आधार पर आपका आईडी कार्ड बनेगा।
9. प्रवेश केवल जैन धर्म के श्रद्धालुओं के लिए अनुमत है।

कार्यक्रम स्थल :

देवाधिदेव श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय, गोधा एस्टेट, इन्दौर
अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट पर विजिट करें : www.sumatidham.com
नोट : रजिस्ट्रेशन की संख्या सीमित है, अतः शीघ्र पंजीयन कर सुनिश्चित स्थान आरक्षित करें।

परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विशुद्ध सागर जी महाराज का संक्षिप्त परिचय :

जन्म : 18 दिसंबर 1971, भिंड (मध्यप्रदेश) में एक सामान्य गृहस्थ परिवार में हुआ।
बाल्यकाल का नाम : विनोद कुमार जैन
ब्रह्मचर्य व्रत : 16 नवम्बर 1988 को तीर्थक्षेत्र बरासों जी पर लिया।
क्षुल्लक दीक्षा : 11 अक्टूबर 1989, भिंड में ग्रहण की।
ऐलक दीक्षा : 19 जून 1991 को तीर्थक्षेत्र पन्ना में प्राप्त हुई।
दीक्षा स्थली : श्रेयांसगिरि (जिला पन्ना, मध्यप्रदेश)
मुनि दीक्षा : 21 नवम्बर 1991 को श्रेयांसगिरि पर संपन्न हुई।
आचार्य पद प्रतिष्ठा : 31 मार्च 2007, महावीर जयंती के दिन, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में सम्पन्न हुई।
गुरु: समाधिस्थ गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज

विशेषताएँ :

  • आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज अपनी गूढ़ साधना, गहन आत्मानुशासन और सरल वाणी के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • आपने अनेक मुनियों, आर्यिकाओं और ब्रह्मचरियों को दीक्षा देकर उन्हें धर्ममार्ग पर प्रशस्त किया है।
  • आपका जीवन त्याग, तपस्या और जैन दर्शन की जीवंत प्रेरणा है।
  • वे युवाओं को जैन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रेरणादायक प्रवचनों और शास्त्रों के माध्यम से मार्गदर्शन देते हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u
error: Content is protected !!