रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पिछोर कृषि उपज मंडी प्रांगण में लंबे समय से फैले अवैध कब्जों को लेकर मंडी प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। मंडी सचिव बलवीर सिंह यादव ने मंगलवार को जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए 24 घंटे की अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मंडी प्रांगण में किसानों की उपज रखने के लिए बनाए गए टिनशेड व अन्य स्थानों पर व्यापारियों ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। इन स्थानों पर दुकानें, गोडाउन और अस्थायी निर्माण कर व्यापार संचालित किया जा रहा है, जिससे मंडी में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। मंडी सचिव द्वारा पहले भी कई बार नोटिस देकर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन व्यापारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को सचिव बलवीर सिंह यादव ने जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मंडी प्रांगण पहुंचकर अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ व्यापारियों का कब्जा तत्काल हटवा दिया गया, जबकि शेष को 24 घंटे की मोहलत देकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि समय रहते कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
पात्र व्यापारियों को नहीं मिल पा रहे भूखंड
अवैध कब्जों का असर अब पात्र व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। मंडी प्रांगण में जिन व्यापारियों को सेप्टिक गोडाउन निर्माण के लिए भूखंड आवंटित किए गए हैं, उन्हें कब्जों के कारण स्थान नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वीकृत शुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी बाधित हो गया है। इससे मंडी में सुविधाओं के विस्तार की योजना अधर में लटकती नजर आ रही है।
सख्ती से मिलेगा समाधान
मंडी सचिव श्री यादव ने स्पष्ट किया कि मंडी प्रांगण को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “व्यापारियों द्वारा प्रांगण में अवैध कब्जा कर रखा है, जिस कारण पात्र व्यापारियों को भूखंड देने तथा स्वीकृत शुलभ कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसलिए यह कार्यवाही की गई है और आगे भी जारी रहेगी।”
इस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हलचल तेज हो गई है। व्यापारियों के बीच जहां एक ओर प्रशासन के तेवरों को लेकर चिंता है, वहीं आम किसान और छोटे व्यापारी इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। उनका मानना है कि मंडी की व्यवस्था तभी सुधरेगी जब अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाया जाएगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Raju Atulkar
तेजस रिपोर्टर डिजिटल के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में साल 2015 से सफर की शुरुआत की। अब समसामयिक विषयों पर खबरें लिखने में रुचि रखता हूं।
Post Views: 88