✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
सिंगोली (नीमच) | सोमवार रात सिंगोली के पास स्थित ग्राम कछाला के बालाजी मंदिर में जैन संतों पर हुए हमले से पूरा नगर सन्न रह गया। आधी रात करीब 12 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि श्री शैलेन्द्र मुनि, बलभद्र मुनि और मुनीन्द्र मुनि पर पैसे की मांग करते हुए बर्बर हमला किया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर में लगे ध्वजों के डंडों से संतों की पिटाई की, वस्त्र फाड़ दिए और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हिंसा में संतों को गंभीर चोटें आईं। घायल संतों ने जैसे-तैसे एक राहगीर वाहन को रोककर मदद मांगी, जिससे यह खबर तेजी से फैली।
-
जैन संतों से मारपीट पर उबला सिंगोली, पूरा नगर रहा बंद
-
कछाला बालाजी मंदिर बना वारदात का गवाह, संतों पर बेरहमी से हमला
-
चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, समाज में भारी रोष
-
राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल, विधायक-कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे
-
सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासन ने 6 आरोपी किए राउंडअप







