✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
शिवपुरी (Shivpuri) : मध्यप्रदेश के ग्वालियर किले (Gwalior Fort) पर स्थित गोपाचल पर्वत (Gopachal Parvat) की हजारों वर्ष पुरानी Jain प्रतिमाएं, जो स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना हैं, इन दिनों एक गंभीर विवाद का केंद्र बन चुकी हैं। इन प्रतिमाओं का जूते पहनकर अपमान करना और उन पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पणियां (derogatory remarks) करना न केवल धार्मिक भावनाओं (religious sentiments) को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि भारतीय विरासत पर भी कलंक है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित इस स्थल पर हाल ही में एक परिवार द्वारा बनाई गई रील (reel video) में प्रतिमाओं पर चढ़कर न केवल फ़ोटो खिंचवाए गए, बल्कि अशोभनीय भाषा का भी प्रयोग किया गया। यह वीडियो वायरल होते ही जैन समाज में भारी रोष फैल गया है।









