✍️ रिपोर्ट : सूरज मेहरा
भोपाल, 6 अप्रैल | दमोह के प्रख्यात लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा रचित पुस्तक “ने करो ~6” का ऐतिहासिक विमोचन भोपाल में रामनवमी के पावन अवसर पर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा कर कमलों से संपन्न हुआ। यह आयोजन भोपाल के अनूप जलोटा संगीत अकादमी में हुआ, जहाँ साहित्य, संगीत और संस्कृति प्रेमियों का अद्भुत संगम देखने को मिला।








