✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
ग्वालियर किले में बनी एक सोशल मीडिया रील ने देशभर के जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र की रहने वाली प्रीति कुशवाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया, जिसमें भगवान महावीर (Lord Mahavir) की प्राचीन मूर्ति (Ancient Statue) का स्पष्ट रूप से अपमान किया गया है।

यह वीडियो ग्वालियर किला परिसर (Gwalior Fort Complex) के गोपालचल पर्वत (Gopachal Parvat) में स्थित उस ऐतिहासिक प्रतिमा के सामने शूट किया गया है, जिसे जैन धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। वीडियो में देखा गया कि कई लोग जूते-चप्पल पहने हुए प्रतिमा के पास बैठे हैं और प्रीति आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कहती है—”प्लास्टिक के पुतले तो देखे होंगे, लेकिन ये पत्थर का है!”
यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया (Viral Video), और जैन समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया। देशभर से विरोध के स्वर उठे और मामले को धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ की संज्ञा दी गई।
इस घटना के खिलाफ नरवर और मगरौनी क्षेत्र के जैन समाज (Jain Community) ने एकजुट होकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रीति कुशवाह के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई (Legal Action) की मांग की।








