खनियाधाना में कन्या पूजन और सुंदरकांड के साथ प्रवेश उत्सव, अधिकारियों ने दी प्रेरक सीख

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
खनियाधाना | शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारतीय परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खनियाधाना में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा में कन्या पूजन का विशेष आयोजन हुआ, जहां छोटी कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया गया और चुनरी उड़ाकर सम्मान दिया गया। वहीं, दुर्गापुर मायापुर के विद्यालय में सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं की विशेष भागीदारी रही।
समुदाय की भागीदारी से शिक्षा को बल

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमित पड़रिया ने स्थानीय समुदाय से चर्चा करते हुए विद्यालयों में नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। गायत्री परिजन एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने विद्यारंभ संस्कार के तहत नवनिर्वाचित छात्रों को शिक्षा की पहली सीढ़ी से परिचित कराया।

जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। वहीं बीआरसीसी संजय भदौरिया ने कहा कि खनियाधाना के लगभग सभी विद्यालयों—भीतरगांव, नयागांव, मानपुर, भीमपुर, बनखेड़ा कन्या, बामौर, मायापुर, खिरकीट सहित अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।
द्वितीय दिवस: जब अधिकारी बने शिक्षक

प्रवेश उत्सव के दूसरे दिन विद्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और प्रेरक सत्र लिए। एसडीएम शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार निशिकांत जैन, जनपद सीईओ मेघराज मीणा, सीडीपीओ रवि पाराशर, नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य, जेएसओ जयदीप लोधी और सीएमओ संतोष सोनी सहित कई अधिकारी विद्यालय पहुंचे और छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच देकर पढ़ाई के प्रति जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इन आयोजनों ने न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि अभिभावकों और ग्रामीणों में भी शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे आगे भी इस प्रकार के सामुदायिक सहभागिता वाले कार्यक्रमों की उम्मीद बढ़ गई है।

@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ *तेजस रिपोर्टर* पर।
www.tejasreporter.com
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
✍🏻 *Editor in chief* :
PANKAJ JAIN
✒️ *अ.संवाददाता* : अतुल कुमार जैन
*कार्यालय : 6262013334*
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए *डाउनलोड करें*
👉🏻 *दैनिक तेजस रिपोर्टर* का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल www.tejasreporter.com को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें ।
*अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में-*
हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
*नोट* : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u