मॉडल और नवोदय स्कूल में चयनित विद्यासागर गुरुकुलम के इन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि! श्री विद्यासागर गुरुकुलम, बामौर कलां के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शिक्षण के दम पर बड़ी सफलता अर्जित की है। इस वर्ष, गुरुकुलम के 8 मेधावी छात्रों ने मॉडल स्कूल में प्रवेश पाया, जबकि 2 छात्रों ने नवोदय विद्यालय में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता के सहयोग और गुरुकुलम के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी मिसाल है।

मॉडल स्कूल में चयनित विद्यार्थी (कक्षा 8वीं) – अधिकतम स्कोर के अनुसार

✅ जिगर विश्वकर्मा (श्री नरेंद्र विश्वकर्मा जी) – 86
✅ ऋषिका जैन (श्री अरुण जैन जी) – 81
✅ अनामिका शर्मा (श्री कृष्णकांत जी) – 73
✅ वंशिका गुप्ता (श्री रजमल गुप्ता जी) – 70
✅ शीतल योगी (श्री अखिलेश योगी जी) – 66
✅ अजय रजक (श्री वीरन रजक जी) – 65
✅ अक्षदीप झा (श्री विजय झा जी) – 62
✅ निशांत झा (श्री मुकेश झा जी) – 60
🎓 नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थी
✅ सक्षम गुप्ता
✅ अंश लोधी

श्री विद्यासागर गुरुकुलम की प्रतिबद्धता—श्रेष्ठ शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि श्री विद्यासागर गुरुकुलम, बामौर कलां केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके सपनों की उड़ान देने का सशक्त मंच है। यहां के विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक श्रेष्ठता के लिए तैयार किया जाता है, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

गुरुकुलम के शिक्षक और प्रबंधन टीम सतत प्रयासरत हैं कि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़े और नए कीर्तिमान स्थापित करे।
हम इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं!

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on: