रिपोर्ट-डॉ.आकिब खान
भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार दोपहर रोहित नगर इलाके में अक्षांश ज्वेलर्स के मालिक मनोज जैन पर लूटपाट का सनसनीखेज प्रयास किया गया। नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया और लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल मनोज जैन को शाहपुरा थाना ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
वारदात के मुख्य बिंदु :
-
दिनदहाड़े हमला : सोमवार दोपहर 1 बजे के आसपास की घटना
-
लूट की कोशिश : बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया
-
बंदूक की नोक पर धमकी : विरोध करने पर अपराधियों ने हमला कर किया घायल
-
पुलिस जांच जारी : सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश







