रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी / बामौरकलां | थाना बामौरकलां पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।
नव नियुक्त थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने जानकारी अनुसार 17 मार्च को थाना बामौरकलां में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने संदेह जताया कि विपिन लोधी निवासी विजरावन ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तेजी से हुई जांच, 24 घंटे में मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपह्रता को राजघाट ले जाया गया, वहां से बस द्वारा ललितपुर और फिर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया गया। इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार ले गया था। हरिद्वार पुलिस की सहायता से थाना बामौरकलां पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
बालिका को दस्तयाब करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए, जिसमें पीड़िता ने आरोपी विपिन लोधी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन दुष्कर्म करने की बात कही। इस आधार पर मामले में धारा 183 बीएनएसएस, 65(1), 87 बीएनएस 5एल/6 पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने इस गंभीर मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बामौरकलां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 19 मार्च 2025 को आरोपी विपिन लोधी (उम्र 21 वर्ष) निवासी विजरावन, थाना बामौरकलां को सिलवान टोईया से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 20 मार्च के दिन माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में थाना बामौरकलां पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक दिनेश पांडेय, उपनिरीक्षक संदीप कुजूर, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह सोलंकी, आरक्षक परवेंद्र रावत, आरक्षक शंकर भावर, आरक्षक पंकज साहू की टीम ने तत्परता और सूझबूझ के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की।
बामौरकलां थाना पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है। पुलिस की तत्परता और समर्पण से अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ *तेजस रिपोर्टर* पर।
www.tejasreporter.com
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
✍🏻 *Editor in chief* :
PANKAJ JAIN
✒️ *अ.संवाददाता* : अतुल कुमार जैन
*कार्यालय : 6262013334*
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए *डाउनलोड करें*
👉🏻 *दैनिक तेजस रिपोर्टर* का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल www.tejasreporter.com को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें ।
*अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में-*
हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
*नोट* : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







