अतुल कुमार जैन पोहरी (शिवपुरी) | नगर परिषद पोहरी में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक लापरवाहियों को उजागर करने वाले पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा को झूठे मामले में फंसाने की साजिश की जा रही है। इस आशंका को लेकर पोहरी पत्रकार संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री के नाम पोहरी एसडीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार संघ का कहना है कि धर्मेंद्र शर्मा, जो जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले एक निर्भीक पत्रकार हैं, उन्होंने नगर परिषद में हो रहे अनियमित कार्यों को उजागर किया था। इसमें बिना आधिकारिक विज्ञप्ति जारी किए गई अवैध भर्तियां, सफाई व्यवस्था की बदहाली, स्ट्रीट लाइटों की दुर्दशा और जल संकट जैसी गंभीर समस्याएं शामिल हैं। इन खुलासों के बाद नगर परिषद के सीएमओ, कुछ पार्षदों और उनके परिजनों द्वारा पत्रकार के खिलाफ षड्यंत्र रचकर झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।
पत्रकार संघ ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संघ का कहना है कि यदि ऐसे प्रयासों को नहीं रोका गया तो स्वतंत्र पत्रकारिता खतरे में पड़ जाएगी और जनहित से जुड़े मुद्दे दबाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
पत्रकार संघ के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की साजिशों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर पत्रकार संघ के प्रमुख सदस्य देवी सिंह जादौन, माखन सिंह धाकड़, योगेंद्र जैन, हितेश जैन, भैया काजी, प्रदीप गुप्ता, निर्मल पचौरी, रिंकू शर्मा, सुनील शर्मा, विशाल शर्मा, सानू काजी, हेमेंद्र गौतम और जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर”
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।