रिपोर्ट-डॉ. आकिब खान
भोपाल, मध्य प्रदेश | राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव एक पॉलिथीन बैग में कपड़े से लपेटकर पुलिया के पास फेंका गया था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बड़े सवाल…
-
मासूम की मौत या हत्या?
-
क्या सीसीटीवी में मिलेगा कोई सुराग?
-
मां-बाप ने छोड़ा या किसी ने मारा?







