रिपोर्ट-बीपीआर
नई दिल्ली, भारत की राजधानी दिल्ली में जैन ज्योतिष और वास्तु से जुड़ा एक ऐतिहासिक आयोजन 19 मार्च 2025 को होने जा रहा है। कुन्दकुन्द भारती, नई दिल्ली में आचार्य श्री १०८ श्रुत सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में जैन ज्योतिष एवं वास्तु संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालु खुली चर्चा के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करेंगे। संगोष्ठी के दौरान कार्यकारिणी कुन्दकुन्द भारती, दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय जैन ज्योतिषाचार्य अधिवेशन का आयोजन
इस भव्य आयोजन से एक दिन पूर्व, 18 मार्च 2025 को परम पूज्य बालयोगी आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ग्रीन पार्क, दिल्ली में अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद (पंजी.) का अष्टम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए जैन विद्वान विचार-विमर्श करेंगे।
देशभर से विद्वानों की भागीदारी और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन








