रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने ओबेदुल्लागंज, बेगमगंज, सिलवानी और अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लहान को नष्ट किया। होली के मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 16 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
16 मुकदमे दर्ज, लाखों की शराब जब्त

जिले के ओबेदुल्लागंज के भोई, अर्जुन नगर, बरखेड़ा, ताजपुरा, दिवतिया और बेगमगंज समेत सिलवानी, चुनहेटीया, मोहन पिपरिया, चंदन पिपलिया और जमुनिया गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 320 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब, 45 पाव मसाला शराब, 55 पाव प्लेन शराब और 12 बोतल बीयर जब्त की गई। साथ ही मौके पर ही 3000 किलो महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 3.73 लाख रुपए आंकी गई है।
9 आरोपी गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही निगरानी








