शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 स्थानों पर छापे, 11 गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, 28 फरवरी 2025 और 1 मार्च 2025 को आबकारी उप निरीक्षक विनीत कुमार शर्मा और उनकी टीम ने पिछोर के कई गांवों में दबिश दी।

60.22 लीटर अवैध शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

पिछोर के आसपुर, वपावली, खडेला, टपरियन, खोड़, मुहारी कलां, बुढेरा, कसेरा और बामौरकलां समेत 11 स्थानों पर छापेमारी कर 60.22 लीटर अवैध देशी हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

शराब माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, अभियान रहेगा जारी

जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार सक्रिय है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी अवैध शराब के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u