रिपोर्ट-सौरभ जैन
ओबेदुल्लागंज, रायसेन | नगर में आयोजित वैश्य महा सम्मेलन भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में महिला इकाई, मध्य प्रदेश की अध्यक्ष ज्योति जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, संभागीय अध्यक्ष डॉ. पी.के. जैन, रायसेन जिला अध्यक्ष विनोद जैन, तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और अवसरों की जानकारी साझा की। इस आयोजन में क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित महिलाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां मिलीं।








