रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
बेगमगंज, रायसेन | बेगमगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई जेसीबी मशीन, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 62 लाख रुपये का माल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले से ही चोरी, नकबजनी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

27 फरवरी 2025 को फरियादी सौरभ साहू, निवासी अयोध्या नगर बेगमगंज, ने पुलिस को सूचना दी कि दशहरा मैदान बेगमगंज से एक अज्ञात गिरोह ने उसकी जेसीबी मशीन चोरी कर ली है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव उईके के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों से मिली बड़ी सफलता
जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने भोपाल और बेगमगंज में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया—
-
हबीब खाँ (45) निवासी अशोका गार्डन, भोपाल (तीन दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी)
-
साजिद (40) निवासी जहांगीराबाद, भोपाल (हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में आरोपी)
-
नीलेश उर्फ हर्ष (25) निवासी दशहरा मैदान, बेगमगंज







