रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
दिनारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आवास डेरा मे 5 साल की मासूम के साथ 16 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।। पीड़ित मासूम का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। घटना से आहत आक्रोशित पाल समाज ने सख्त कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतवानी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोस में जेसीबी द्वारा काम किया जा रहा था जिसे देखने पीड़ित अपने घर की छत पर गई हुई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला दोपहर करीब 3 बजे जब बच्ची की मां ने बच्ची को खोजबीन शुरू की तो वह घर पर कहीं नहीं मिली। इसके बाद जब घर के बाहर मासूम की तलाश शुरू की गई तो वह नजदीक ही सुने पड़े एक मकान मे लहूलुहान हालत मे परिजनों को मिली। उसके मुंह शरीर में मुंह सहित कई हिस्सों को बुरी तरह से नोचा गया था ।
मासूम की हालत देख बेहोश हुए पिता
मासूम के पिता की तबियत ठीक नहीं थी जिसके चलते वे अपने एक संबंधी के साथ झांसी के एक अस्पताल में इलाज कराने गए हुए थे। बच्ची के न मिलने की सूचना मिलते ही वे अपने घर लौटे तो मासूम की लहूलुहान हालत देख पिता, दादा और मां बेहोश हो गए। आनन- फानन में बच्ची को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । फिलहाल मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नशे में धुत था आरोपी
बताया जा रहा है, की दुष्कर्म का आरोपी घटना से पूर्व एक बारात में गया था जहां से वो शराब पीकर बारात से वापस लौटा और फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “शिवपुरी के दिनारा में शराब के नशे में सिरफिरे ने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया इसे डॉ मोहन यादव सरकार की एक और आपराधिक लापरवाही ही कहा जाएगा क्योंकि मासूम बच्चियों से दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीजेपी सरकार बेवजह बनी हुई है।”
पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में संलिप्त अपचारी किशोर को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। करैरा के प्रभारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल की विस्तृत जांच की है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।








