Singrauli Rape Case : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना माड़ा थाना क्षेत्र के सितूल गांव की है, जहां छठी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
घटना बुधवार और गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे की है, जब डांस परफॉर्मेंस के बाद पीड़िता अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आठ युवकों ने उसे कथित तौर पर अगवा कर लिया और सखौहा शिव मंदिर के पास जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला कांग्रेस का विरोध
इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा गुमनाम हो गई है और अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है।

उन्होंने इस घटना को रूह कंपा देने वाली बताया और मांग की कि दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए।
महिला कांग्रेस का आरोप है कि
-
मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह लचर और विफल हो चुकी है।
-
भाजपा सरकार ने दुष्कर्मियों को फांसी देने का कानून बनाया, लेकिन अपराधियों में कोई डर नहीं है।
-
लगातार हो रहे सामूहिक दुष्कर्मों से मध्य प्रदेश शर्मसार हो चुका है।
-
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।







