रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सालौराम मजरा मोहनगढ़ में 19 फरवरी 2025 की रात खेत में सो रहे 27 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध में चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पीड़ित परिवार का सहयोगी था और उनके घर भोजन के लिए जाया करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








