रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी, मध्यप्रदेश | करैरा पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 किलो गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी वर्दी की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को सूचना मिली कि झांसी रोड स्थित महुअर नदी पुल के पास से गांजा तस्करी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और स्विफ्ट कार (MP 67 C 1308) को रोका। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान उपेन्द्र भदौरिया (42) निवासी गुना और सुरेन्द्र अहिरवार (37) निवासी जैतपुर, थाना बसई के रूप में हुई। दोनों आरोपी पुलिस आरक्षक हैं और 26वीं बटालियन, गुना में तैनात थे।

इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकला, जिसकी पहचान शंकर लोधी निवासी जैतपुर, थाना बसई के रूप में हुई। कुछ देर बाद आई-20 कार (MP 04 XG 4994) भी वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रोका, लेकिन उसमें सवार एक व्यक्ति कार से कूदकर फरार हो गया। वहीं, दूसरे आरोपी कमल सिंह राजपूत (38) निवासी दतिया को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में फरार व्यक्ति की पहचान भारत जाटव निवासी उदगवां, जिला दतिया के रूप में हुई।


-
84 किलो गांजा जब्त – करैरा पुलिस ने झांसी रोड पर दो कारों से 84 किलो गांजा पकड़ा।
-
दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार – वर्दी की आड़ में तस्करी कर रहे दो पुलिस आरक्षकों को हिरासत में लिया गया।
-
गिरोह का सरगना काबू में – मास्टरमाइंड कमल सिंह राजपूत समेत पांच आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।
-
दो आरोपी फरार – पुलिस कार्रवाई के दौरान दो तस्कर भागने में सफल, तलाश जारी।
-
उड़ीसा से तस्करी का खुलासा – आरोपी गांजा उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई कर रहे थे।
-
बड़े नेटवर्क की जांच जारी – पुलिस तस्करी के पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने में जुटी।







