रिपोर्ट-राजेश जैन दद्दू
भोपाल | केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज टीटी नगर, भोपाल में आयोजित जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर, उन्होंने परम पूज्य मुनिश्री १०८ प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान, सिंधिया ने गुरु देव का साहित्य भी प्राप्त किया। भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, बालब्रह्मचारी अभय भैया, इंदौर से सौरभ पाटोदी, और अन्य समाजजनों ने मंत्री सिंधिया का दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।








