रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
अशोकनगर | संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर, दया भावना फाउंडेशन द्वारा संचालित आचार्य श्री विद्यासागर गौ उपचार अस्पताल और भगवान श्री राम पक्षी उपचार अस्पताल का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के तत्वावधान में मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज ससंघ की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक एवं नव-नियुक्त डीआईजी विनीत कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, गौशाला प्रमुख दिनेश मोदपुर, सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्ल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन स्थल संत निहार स्थल पर सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की गई।
मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत जैन महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके बाद, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों समेत मनीष सिंघई, विपिन सिंघई, रोहित सिंघई सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर दया भावना फाउंडेशन की ओर से प्रमुख समाजसेवियों का सम्मान किया गया, जिनमें सुलभ अखाई, श्रेयांस कोरवास, विवेक अमरोद, टिंकल जैन, एन.के. सचिन जैन, अभिषेक ठेकेदार, मोहित मोहरी, रितेश वेलाई समेत अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।
श्रेयांस कोरवास ने भेंट की हाईड्रोलिक एम्बुलेंस

नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रेयांस कोरवास (कवूल चंद्र श्रेयांस कुमार, ऋषभ कुमार कोरवास परिवार) ने दया भावना फाउंडेशन को एक हाईड्रोलिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस भेंट की। यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस अशोकनगर में पहली बार उपलब्ध होगी और गौ माता की सेवा को एक नई दिशा प्रदान करेगी। उनके इस योगदान को समारोह में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर सराहा।
गौसेवा के प्रति समाज में बढ़ती चेतना – एसपी विनीत कुमार जैन
समारोह में एसपी विनीत कुमार जैन ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने पूरे देश में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। उनकी प्रेरणा से आज समाज का एक बड़ा वर्ग गौ माताओं की सेवा के लिए समर्पित हो रहा है। उन्होंने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दिया, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए योगदान दिया और समाज को नई दिशा दी। अशोकनगर में गौ उपचार अस्पताल का शुभारंभ इसी सेवा पथ की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।
नगर की अनूठी उपलब्धि – भगवान श्री राम पक्षी उपचार अस्पताल









