रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन, मध्य प्रदेश | अपराध पर अंकुश लगाने और जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतलापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी और उनकी टीम ने चोरी की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
14 फरवरी 2025 की रात पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग दशहरा मैदान, मंडीदीप में चोरी की साजिश रच रहे हैं और उनके पास चोरी के औजार भी मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर मैदान में दबिश दी। पुलिस की मुस्तैदी और सटीक रणनीति के चलते चार शातिर अपराधी चोरी की योजना बनाते हुए मंच के नीचे से धर दबोचे गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
-
विश्वजीत उर्फ छोटू (21 वर्ष) – निवासी बिहारी मोहल्ला, सतलापुर
-
सचिन उर्फ सच्चू (21 वर्ष) – निवासी शांति नगर, मंडीदीप
-
राजा उर्फ राजकुमार उर्फ हल्ला (20 वर्ष) – निवासी पाल मोहल्ला, मंडीदीप
-
विकास उर्फ अमन (21 वर्ष) – निवासी बिदिया कॉलोनी, मंडीदीप







