रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | 1 फरवरी 2025 को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 प्रस्तुत किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह लगातार आठवीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इस बजट में कर नीतियों, व्यय प्राथमिकताओं और सब्सिडी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है। 12 लाख रुपये तक की आय अब कर-मुक्त होगी, जबकि सेक्शन 87A के तहत छूट को ₹25,000 से बढ़ाकर ₹60,000 कर दिया गया है। यह बजट कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार लाने का प्रयास करता है। इस संदर्भ में, मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने होटल पी एस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, नरेंद्र बिरथरे, हरवीर रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, धैर्यवर्धन शर्मा, पवन जैन, सीमा शिवहरे और मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया उपस्थित थे।

-
बजट 2025-26: 12 लाख तक की आय कर-मुक्त
-
बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा 100% तक बढ़ी
-
अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों में 10,000 नई सीटें
-
शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ का कोष स्थापित
-
ग्रामीण स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा
-
स्टार्ट-अप्स के लिए 10,000 करोड़ के नए कोष की स्थापना








