रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | कोतवाली क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, जब बच्ची चिप्स खरीदने के लिए पास की दुकान में जा रही थी। परिजनों ने मंगलवार को थाने में सीसीवीटी वीडियो सौंपकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विवेकानंद कॉलोनी की रहने वाली एक 7 साल की मासूम बच्ची सोमवार की शाम गली की दुकान पर चिप्स लेने घर से निकली थी। जब वह सामान लेकर दुकान से वापस घर आ रही थी, तभी गली में अज्ञात युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।








