रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले में प्रशासनिक सुधार के तहत 10 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में विकास यादव को बैराड़ से बदरवास का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रवि चौहान को बदरवास से कोलारस भेजा गया है।
शिव सिंह यादव को पुलिस लाइन से बैराड़ का नया प्रभारी बनाया गया है। अनिल भारद्वाज को भौती से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है, उनकी जगह मनोज राजपूत को भौती का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव को पुलिस लाइन भेजा गया है, और उनकी जगह अमित कुमार चतुर्वेदी को देहात से स्थानांतरित कर दिनारा का नया प्रभारी बनाया गया है।








