रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले के पिछोर नगर में केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में एक व्यापक जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन ने इस शिविर के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, जिसमें प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, एसपी और भाजपा पदाधिकारियों ने कई दौर की समीक्षा की।
शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग विभागों के विशेष काउंटर स्थापित किए गए। आवेदनों के डिजिटल पंजीयन के लिए गूगल शीट का उपयोग किया गया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी। इसके अलावा, आवेदन लिखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

-
सांसद सिंधिया की जनसुनवाई में उमड़ी जनता, मौके पर हुआ समाधान
-
723 शिकायतें दर्ज, 261 का तत्काल निराकरण
-
स्व-सहायता समूहों पर सख्ती, सिंधिया ने दिए सुधार के निर्देश
-
शिविर में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, 10 कर्मचारी निलंबित
-
शोक संवेदना व्यक्त करने मंडल अध्यक्ष के निवास पहुंचे सिंधिया
-
पिछोर में सांसद सिंधिया की जनसुनवाई: जनता को तुरंत राहत, कई मामलों का मौके पर निपटारा
-
व्यापक तैयारियों के बीच हुआ शिविर का आयोजन
सांसद सिंधिया ने सुनीं समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के आदेश
शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला। शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दल-बल के साथ पहुंचे, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व मंत्री भैयासाहब लोधी, कलेक्टर रविंद्र चौधरी, एसपी अमनसिंह राठौड़ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

सांसद सिंधिया ने औपचारिकताओं में समय न गंवाते हुए स्क्रीन पर आवेदकों की सूची देखी और एक-एक कर उन्हें बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान 723 आवेदन पंजीकृत हुए, जिनमें से 261 मामलों का तत्काल निराकरण कर दिया गया।
स्व-सहायता समूहों पर सख्ती, कलेक्टर को दिए निर्देश
एक स्व-सहायता समूह संचालक की शिकायत पर सांसद सिंधिया ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि एक समूह को केवल एक ही स्कूल में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना का कार्य मिलना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिया कि खनियाधाना और पिछोर के सभी समूहों की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
पुराने राजस्व प्रकरणों का हल और नवीन बीपीएल कार्ड स्वीकृत
शिविर के दौरान कई वर्षों से लंबित राजस्व संबंधी विवादों को भी हल किया गया। इसके अलावा, जरूरतमंद परिवारों के लिए 10 से अधिक नए बीपीएल कार्ड स्वीकृत किए गए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
व्यवस्थाओं की सराहना
शिविर की सुव्यवस्थित और पारदर्शी संचालन प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीएम शिवदयाल धाकड़, नगर परिषद सीएमओ आनंद शर्मा और जनपद पंचायत सीईओ मोगराज मीणा को बधाई दी। शिविर में सैकड़ों आवेदकों की समस्याओं को सुना गया, और उनका तेजी से समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन में संतोष और प्रशासन पर विश्वास बढ़ा।
सांसद सिंधिया ने जताई शोक संवेदना









