भोपाल : विधानसभा में गूंजेगी संतवाणी – आचार्य विद्यासागर जी की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर 6 फरवरी को गुरु गुणानुवाद सभा,मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित संत-मुनियों के सान्निध्य में विनयांजलि

SHARE:

रिपोर्ट-अंशुल जैन
भोपाल | दिगंबर जैन संत परंपरा के महान तपस्वी, संयम और ज्ञान के अद्भुत संगम, श्रमण संस्कृति के उन्नायक राष्ट्र संत आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर एमएम दिव्य आयोजन मध्य प्रदेश विधानसभा में 6 फरवरी को किया जाएगा। यह आयोजन संत परंपरा के गौरव, गुरु चरणों में अटूट श्रद्धा और उनके द्वारा प्रदत्त अमूल्य शिक्षाओं के अनुसरण का अनुपम संकल्प होगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, सांसद आलोक शर्मा, देशभर के संत-विद्वतजन एवं जैन धर्म व अन्य धर्मों के गणमान्य व्यक्तित्व विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह विनयांजलि सभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक समर्पण होगा, जिसमें न केवल जैन अनुयायी बल्कि समूचा सभ्य समाज अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेगा।

  • आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम!
  • भोपाल विधानसभा में जैन संतों का सान्निध्य, गुरु गुणानुवाद सभा का आयोजन!
  • आचार्य विद्यासागर जी महाराज के त्याग और तपस्या को नमन – श्रद्धांजलि सभा 6 फरवरी को
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव और संत समाज की उपस्थिति में आचार्य श्री को विनम्र नमन!
  • जैन अनुयाइयों की अनूठी पहल – गुरु गुणानुवाद सभा में आचार्य श्री के योगदान पर विशेष चर्चा!
दिगंबर जैन सरोवर के राजहंस राष्ट्र संत आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर गुरु गुणानुवाद सभा का भव्य आयोजन विधानसभा परिसर, भोपाल में किया जा रहा है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य श्री के परम प्रभावक शिष्य गुणायतान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में विशेष चर्चा होगी।

गुरु गुणानुवाद सभा – संतों के वचनों से संगीतमय विनयांजलि

इस दिव्य आयोजन की शुरुआत 6 फरवरी, प्रातः 8:00 बजे होगी, जिसमें मुनि संघ द्वारा आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गहन प्रकाश डाला जाएगा।

उनकी महान शिक्षाओं, तप-त्याग, और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण को आत्मसात करने का संदेश दिया जाएगा।

इस भव्य विनयांजलि सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन सांसद आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रमुख व्यक्तित्व होंगे शामिल

इस आयोजन में दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मंत्री मनोज आर. एम., गुणायतन प्रचार मंत्री अनुभव सराफ, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैनाविन, अरविंद जैन, अमित तडेया, प्रसम जैन, अभिषेक जैन, एडवोकेट अमित जैन, कलश अंबर पवैया, मनीष जैन, प्रवक्ता अंशुल जैन, वरिष्ठ पत्रकार पंकज जैन (जिनोदय) समेत अनेक श्रद्धालु व गणमान्य लोग शामिल होंगे।

गुणायतन परिवार और समर्पण समूह का विशेष योगदान

इस आयोजन की सफलता में गुणायतन परिवार और समर्पण समूह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जो इस विनयांजलि समारोह को गरिमामय बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई