रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
बामौर कलां । मुनिश्री सौम्य सागर संसघ की भव्य मंगल आगवानी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैनपथ होटल में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लोगों ने अपने घर-घर में मुनिश्री सौम्य सागर ,मुनिश्री निश्चल सागर व मुनिश्री निरापत सागर की आरती की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आचार्य पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुनिश्री सौम्य सागर संसघ ने श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन दिया और उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर मुनिश्री जी ने कहां दीक्षा के उपरांत पहली बार आज शिवपुरी जिले में आए! बीच में एक नदी थी जो शिवपुरी और अशोकनगर जिले के बीच में थी, और नदी का नाम थे ऊर और सुबह पड़ी थी भोर और आप लोगो का मन ऐसे जैसे नाचने लगा मोर ! अब गाड़ी छूटी है और रफ्तार पकड़ी है तो अब चैन पे लटकने से भी ज्यादा फायदा नहीं है! जितना मिल रहा है उसमे ही तुम चैन मानो इसी में सार्थकता है। जहां तक ऐसे जिनालयों की बात है इसकी भव्यता पूज्य बड़े महाराज सुधासागर के सानिध्य से सूर्य मंत्रो से चमत्कारित हुई है।








