रिपोर्ट-प्रेमनारायण राजपूत
गोहरगंज, 3 फरवरी 2025 – थाना गोहरगंज के ‘अ’ वर्ग ग्राम साजड़ी में थाना प्रभारी महेश टांडेकर एवं उनकी टीम ने साइबर सुरक्षा अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग, ओटीपी सुरक्षा और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर चर्चा की गई।
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के महत्व को रेखांकित करते हुए, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन पर दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।








