रिपोर्ट: अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | खनियांधाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 2,50,000 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की और आरोपी राहुल कंजर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुहारीकला में कंजर डेरा पर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है और लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) की भारी मात्रा भरी हुई है। इसके बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पिछोर एसडीओपी के मार्गदर्शन में खनियांधाना पुलिस ने मुहारीकला स्थित कंजर डेरा पर छापा मारा।
पुलिस के पहुंचते ही एक व्यक्ति हाथ भट्टी की फैक्ट्री में शराब उतारता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देख मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कंजर (20) पुत्र विशाल सिंह कंजर, निवासी कंजर डेरा ग्राम मुहारीकलां बताया गया।
मौके पर पुलिस ने देखा कि एक बड़ी हाथ भट्टी में आग जलाकर शराब बनाई जा रही थी, और आसपास ड्रमों में लहान भरा हुआ था। साथ ही, चार कैनों में 50-50 लीटर शराब भरी हुई थी, और एक कट्टी में करीब 5 लीटर शराब भी भरी जा रही थी। राहुल से शराब बनाने, रखने और बेचने का लाइसेंस मांगने पर उसने किसी भी प्रकार के लाइसेंस का होना नहीं बताया।
इसके बाद, पुलिस ने मौके पर ही जेसीबी बुलाकर शराब बनाने के अड्डे को नष्ट किया और 2,000 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त, 205 लीटर शराब और 8 खाली ड्रम भी बरामद किए गए। शराब बनाने के उपकरणों जैसे स्टील की भट्टी और एल्यूमिनियम की बड़ी परांत को भी जब्त किया गया। इस तरह कुल 2.5 लाख रुपये का मसरुका बरामद किया गया।
आरोपी राहुल कंजर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह कौरव, प्रवीण त्रिवेदी, और आरक्षक अनूप तथा हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यवाही ने खनियांधाना पुलिस की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को उजागर किया है, जो अवैध शराब के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रखे हुए है। पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







