रिपोर्ट -राकेश कुमार जैन
रायसेन | मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत रायसेन जिले ने अद्वितीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। इसके परिणामस्वरूप, आगामी 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।


-
मतदाता सूची सुधार में रायसेन अव्वल, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
-
कलेक्टर अरविंद दुबे की मेहनत लाई रंग, रायसेन को मिली बड़ी सफलता
-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रायसेन के उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगी पहचान
-
मतदाता सूची पुनरीक्षण में 106% लक्ष्य हासिल, रायसेन बना मिसाल
उल्लेखनीय है कि जिले का ईपी रेश्यो (प्रति हजार जनसंख्या पर पात्र मतदाताओं का अनुपात) 29 अक्टूबर 2024 को 64.92 प्रतिशत था, जो 6 जनवरी 2025 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय 65.79 प्रतिशत तक बढ़ा। इसी प्रकार, जिले का लिंगानुपात (महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात) भी 926 से बढ़कर 932 हो गया।








