रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिवपुरी जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 25 जनवरी 2024 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा प्रदान किया जाएगा।
शिवपुरी जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और पुलिस के तालमेल ने शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की। कलेक्टर चौधरी की नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कुशलता की सराहना राज्य स्तर पर हुई, वहीं पुलिस अधीक्षक राठौर के निर्देशन में पुलिस ने जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया।
रविंद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर-शिवपुरी
-
शिवपुरी प्रशासन की कड़ी मेहनत का नतीजा, राज्यपाल करेंगे सम्मानित।
-
लोकसभा चुनाव 2024 : शिवपुरी में आदर्श शांति व्यवस्था कायम कराने को लेकर मिलेगा सम्मान
-
कलेक्टर रविंद्र चौधरी और एसपी अमन राठौर की कार्यशैली की जमकर सराहना।
-
शिवपुरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाकर बनाई नई मिसाल।
-
शांतिपूर्ण चुनाव प्रबंधन के लिए शिवपुरी प्रशासन को बड़ा सम्मान।
आदर्श आचार संहिता का पालन और सख्त कार्यवाही
लोकसभा चुनाव के दौरान 16 मार्च से 4 जून 2024 तक आदर्श आचार संहिता लागू रही। इस अवधि में शिवपुरी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 414 स्थायी वारंटी और 938 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अतिरिक्त, 33,049 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 57.45 लाख रुपये थी, जब्त की गई। साथ ही 45 वाहन, जिनकी कुल कीमत 1.17 करोड़ रुपये थी, को भी कब्जे में लिया गया।
अमन सिंह राठौर, पुलिस अधीक्षक-शिवपुरी








