स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | श्री १००८ महावीर दिगंबर जैन मंदिर, पटेल नगर में भारतीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित श्री विद्यासागर संस्कार पाठशाला के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की परीक्षाओं का सफल आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद जैन, सचिव श्री सुनील कला, और मुनी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षक की जिम्मेदारी निभा रहीं श्रीमती विभा जैन के साथ पाठशाला की शिक्षिकाएं श्रीमती अरुणा जैन, श्रीमती रिंकी जैन, श्रीमती पूनम जैन, कुमारी दीक्षा जैन, कुमारी सिखा जैन और कुमारी नामिता जैन ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर समाज की प्रमुख महिलाएं भी सक्रिय रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती नीता जैन, श्रीमती शिरोमणि जैन और श्रीमती ऋतु जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। छोटे-छोटे बच्चों की परीक्षा लेने में उनका विशेष योगदान रहा।








