रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एक विशेष वीडियो संदेश में उन्होंने जनता से अपील की कि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की तरह यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग एक खतरनाक गलती है, जो न केवल आपकी जान को जोखिम में डालती है, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है।” एसपी राठौड़ ने आगे बताया कि मोबाइल का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी भूमिका निभा रहा है।








