रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति मिलने के बाद राकेश शर्मा भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। श्री शर्मा ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए संगठन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इन सभी ने राकेश शर्मा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई।








