रिपोर्ट-प्रेमनारायण राजपूत
गोहरगंज | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सागौन की इमारती लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त करने में गौहरगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की । यह घटना तब सामने आई जब माधोसिंह, प्रधान आरक्षक, संतोष सैनिक, और प्राइवेट चालक संजीव सेन सरकारी वाहन से वापस लौट रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन, जिस पर काले रंग की तिरपाल लगी है, सागौन की लकड़ी लेकर 34 मील की ओर बढ़ रही है।

-
सागौन की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा, चालक मौके से फरार
-
गोहरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तस्करों के मंसूबे ध्वस्त
-
वीलखेड़ी बैरिकेडिंग: पिकअप वाहन से बरामद हुई 22 सागौन लकड़ियां
-
मुखबिर की सूचना पर गोहरगंज पुलिस का ऑपरेशन सफल
-
सागौन लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला उजागर, वाहन और सामान जब्त








