रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन जिले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने शनिवार को संविधान गौरव दिवस का आयोजन कर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाया। यह आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में हुआ, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा और सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।








