रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिला प्रशासन खनियाधाना ने छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड्स को त्रुटि रहित बनाने के लिए बीआरसी कार्यालय में एक विशेष अपार आईडी मेले का आयोजन किया। इस आयोजन की देखरेख जिला कलेक्टर और जिला समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में हुई, जबकि कार्यक्रम का संचालन बीआरसी अधिकारी श्री संजय भदौरिया ने किया।
इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 100 विद्यालयों से 1500 छात्रों के नाम और जन्मतिथि में सुधार किया गया। इससे खनियाधाना में अपार आईडी पंजीकरण में 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। शिविर के दौरान प्रधान अध्यापकों और विद्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बीआरसी कार्यालय में एकत्रित होकर छात्रों के रिकॉर्ड्स को अद्यतन किया।








