रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | सेवा भारती द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से हर व्यक्ति अपनी क्षमताओं को न केवल पहचान सकता है, बल्कि राष्ट्रहित में अमूल्य योगदान देने में भी सक्षम बन सकता है।
राज्यपाल ने कहा, “सेवा भारती वास्तव में सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है। यह मंच न केवल शिक्षा बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता है।” उन्होंने जोर दिया कि जब समाज के सभी वर्गों को जोड़कर कार्य किया जाता है, तो प्रगति की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

-
सेवा भारती के मंच से राज्यपाल ने शिक्षा और खेल को बताया बच्चों के विकास का मार्ग
-
वनवासी सहरिया छात्रावास में हुआ भगवान बिरसा मुंडा पर वीर रस नृत्य का प्रदर्शन
-
शिवपुरी में राज्यपाल ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की
-
शिक्षा और समर्पण से राष्ट्र निर्माण संभव”: राज्यपाल मंगूभाई पटेल
-
जनजातीय विकास के लिए पीएम जनमन अभियान को बताया मील का पत्थर









