शिवपुरी पुलिस ने यातायात सुरक्षा के लिए चलाया विशेष अभियान, मुफ्त हेलमेट और जागरूकता की शपथ, 500 वाहन चालकों को सिखाए यातायात नियम

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | यातायात सुरक्षा को लेकर शिवपुरी पुलिस ने खूबत घाटी के कुख्यात ब्लैक स्पॉट पर शुक्रवार को एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें करीब 500 वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि ब्लैक स्पॉट वे स्थान होते हैं, जहां 500 मीटर के क्षेत्र में एक वर्ष में पांच या उससे अधिक जानलेवा दुर्घटनाएं होती हैं। वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण 117 लोगों की मृत्यु हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए और यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुष्प देकर प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त, 20 बाइक चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। सभी उपस्थित वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सतनवाड़ा थाना प्रभारी सुनील राजपूत, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष सहित पुलिस विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u