शराब के नशे में स्कूल में हंगामा, शिक्षक और बच्चों के साथ मारपीट

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी (कोलारस) | ग्राम उकावल में सोमवार को एक नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने न केवल बच्चों और रसोइयों के साथ मारपीट की, बल्कि शिक्षक को भी गाली-गलौच और शारीरिक हिंसा का शिकार बनाया। मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में की गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विद्यालय के बाहर आए बच्चों का करता रहा पीछा
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी प्राथमिक विद्यालय उकावल में शिक्षक अशोक नरवरिया और लोकेश भार्गव छात्रों को पढ़ा रहे थे। तभी गांव का विमल रघुवंशी शराब के नशे में वहां पहुंचा और कक्षा में अभद्र व्यवहार करने लगा। उसने बच्चों के साथ बदतमीजी की और फिर शिक्षक अशोक नरवरिया और रसोइयों पर हाथ उठा दिया। यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था के प्रति असंवेदनशीलता दिखाती है, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी मामला है।
बच्चों और स्कूल स्टाफ को मारने के लिए पत्थर उठाता आरोपी
शिक्षक अशोक नरवरिया, जो बीएलओ के रूप में भी नियुक्त हैं, ने बताया कि विमल रघुवंशी मतदाता सूची में अपनी पत्नी कल्लो का नाम बदलकर रीना करवाना चाहता था। इसके लिए उन्होंने आवश्यक प्रक्रिया के तहत शपथ पत्र लेकर नाम परिवर्तन करवा दिया था। हालांकि, ऊपर से अपडेट नहीं होने के कारण विमल ने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने विमल को निर्वाचन कार्यालय जाकर समस्या सुलझाने की सलाह दी और रिफरेंस नंबर भी दिया। इसके बावजूद, विमल ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया और शिक्षकों व बच्चों पर हमला किया।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विमल द्वारा शिक्षक को गालियां देते और हाथापाई करते देखा जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अनूप श्रीवास्तव और लुकवासा पुलिस चौकी को शिकायत दी गई, लेकिन ख़बर लिखे जाने तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। लुकवासा चौकी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास भी असफल रहा, क्योंकि उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई