रिपोर्ट-प्रेमनारायण राजपूत
रायसेन | मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भोजपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर को फूलों से सजावट कर अत्यंत मनोहारी रूप दिया गया। प्रातःकाल की वेला में मंदिर प्रांगण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव और तहसीलदार श्री शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ डटे रहे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। सभी व्यवस्थाएं इतनी सुचारू थीं कि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी पूजा और मेले का आनंद ले सके।






