रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के भड़ावावड़ी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार गरीब आदिवासी मजदूरों को बेहतर मजदूरी और सुविधाओं का लालच देकर गुजरात के हिम्मतनगर ले जाया गया और बंधक बना लिया गया। यह मामला मानव तस्करी के गंभीर मामले को उजागर करता है।
परिजनों का आरोप है कि अनूप राजपूत उर्फ सुशील नामक दलाल ने इन मजदूरों को हर महीने 20-20 हजार रुपये वेतन और रहने-खाने की सुविधाएं देने का वादा किया था। लेकिन वहां पहुंचने पर मजदूरों को अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया। उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए, जिससे वे अपने परिवारों से संपर्क तक नहीं कर सके।

-
गुजरात में बंधक बने चार आदिवासी, परिजन कर रहे न्याय की गुहार
-
मजदूरी के नाम पर शोषण: मोबाइल छीने, शारीरिक प्रताड़ना दी गई
-
शिवपुरी से मानव तस्करी का खुलासा, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
-
दलाल का धोखा : 20 हजार के वादे पर बंधक बने आदिवासी मजदूर
-
सहरिया क्रांति ने की पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग








